{"_id":"639229acab743940d766793c","slug":"11-idols-of-cash-mobile-and-silver-stolen-by-breaking-the-wall-of-the-shop-jind-news-rtk665812924","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकान की दीवार तोड़कर नकदी, मोबाइल और चांदी की 11 मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकान की दीवार तोड़कर नकदी, मोबाइल और चांदी की 11 मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार, जिससे दोबारा बनाया जा रहा है। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। बैंक रोड पर बुधवार रात चोर साड़ी की दुकान दी दीवार तोड़कर नकदी, मोबाइल और दुकान में बने मंदिर में रखी चांदी की 11 मूर्तियां उठा ले गए। बैंक रोड पर पिछले दो महीने में यह चोरी की पांचवीं वारदात है।
दुकानदार रवि गोयल ने बताया कि उसकी बैंक रोड पर गोयल साड़ी सेंटर नाम से दुकान है। दुकान का पिछला दरवाजा कपड़ा मार्केट की तरफ भी लगता है। बुधवार शाम को वह अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद कर घर चले गए थे। पीछे से रात में चोरों ने उनकी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। अनुमान है कि चोर कपड़ा मार्केट की तरफ से छत पर चढ़े और ऊपर की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे। चोर वहां से लगभग 17 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर में रखी चांदी की मूर्तियों को भी नहीं छोड़ा। चोर मूर्तियों को भी चुरा ले गए।
जींद विकास संगठन ने शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताया है। अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अकेले बैंक रोड पर दो महीने में चोरी की पांच घटनाएं पुलिस प्रशासन की लापरवाही दर्शा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है।