फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10th accused of Madan murder case arrested

Jind News: मदन हत्याकांड का 10वां आरोपी काबू

Thu, 23 Feb 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
10th accused of Madan murder case arrested
जींद। जिला पुलिस ने केएम कॉलेज नरवाना में हुए मदन हत्याकांड में शामिल एक और मुख्य आरोपी को तावडू से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बद्दोवाल निवासी शिवकरण उर्फ सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बाइक और वारदात के समय प्रयोग किया डंडा बरामद किया जाना है।
विज्ञापन

19 सितंबर 2022 को नरवाना शहर के केएम कॉलेज में दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था, जिसमें नरवाना गुट के छात्रों ने दनौदा गांव निवासी मदन की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा रामरूप के बयान पर चार युवकों को नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने आईपीएस कुलदीप सिंह नरवाना की अध्यक्षता में इंचार्ज सीआईए जींद इंस्पेक्टर अनूप सिंह, इंचार्ज सीआईए नरवाना सुखदेव सिंह, शहर थाना नरवाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास, इंचार्ज पुलिस चौकी दनौदा पीएसआई नरेश कुमार व इंचार्ज साइबर सेल जींद की विशेष टीम नियुक्त करके एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने वारदात में शामिल आरोपी युवकों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए और मुखबिर लगाकर आरोपियों की टोह लगाई। एसआईटी टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर मारपीट में शामिल आरोपी शिवकरण को काबू किया है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर थाना नरवाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि आरोपी बद्दोवाल निवासी शिवकरण उर्फ सुमित को काबू कर पूछताछ की जा रही है, जिसे बुधवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से बाइक और वारदात के समय प्रयोग किया डंडा बरामद किया जाना है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed