फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   105 patients have been operated upon in the Ayushman camp so far.

Jind News: आयुष्मान शिविर में हुए अब तक 105 मरीजों के ऑपरेशन

Sat, 22 Nov 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
105 patients have been operated upon in the Ayushman camp so far.
जींद। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना शिविर में अब तक कुल 105 मरीजों की सफल सर्जरी हो चुकी है। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शनिवार को आठ मरीजों के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

आयुष्मान शिविर में उन बीमारियों के ऑपरेशन किए गए जिनका इलाज निजी अस्पतालों में बंद कर दिया गया था या जिन पर अधिक खर्च आता था। अस्पताल में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने प्रतिदिन दो शिफ्टों में ऑपरेशन कर मरीजों को राहत दी। इसमें मोतियाबिंद, पित्ताशय की पथरी, हर्निया, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं समेत कई बीमारियों की सर्जरी की गई।
विज्ञापन

शिविर के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पंजीकरण कराने पहुंचे। जिन मरीजों का ऑपरेशन शिविर की अवधि में संभव नहीं हो पाया उनके पंजीकरण कर लिए गए हैं। ऐसे मरीजों को आगामी दिनों में तिथि देकर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराना है। शिविर का लाभ लेने पहुंचे मरीजों ने भी अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। मरीजों ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण लंबे समय से ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे लेकिन आयुष्मान लाभ मिलने से उनका बोझ कम हुआ है।


आयुष्मान शिविर समाप्त हो गया है लेकिन पंजीकृत मरीजों का उपचार जारी रहेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। शिविर के समापन के साथ ही नागरिक अस्पताल में सामान्य सेवाएं पहले की तरह बहाल कर दी गई हैं और ओपीडी व ओटी का कार्य नियमित रूप से जारी है।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed