फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   104 closed ration depots will be allotted to women

Jind News: बंद पड़े 104 राशन डिपो महिलाओं को होंगे आवंटित

Mon, 26 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
104 closed ration depots will be allotted to women
सुशील टुर्ण
विज्ञापन


जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब जिले में बंद पड़े 104 राशन डिपों को महिलाओं को आवंटित करेगा। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इन 104 डिपो में 15 शहरी तो 89 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। जल्द ही विभाग इच्छुक महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश भर के 33 फीसदी राशन डिपो को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को बंद पड़े राशन डिपो को महिलाओं को आवंटित करने का आदेश जारी किया था। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए थे कि महिलाओं की राशन डिपो में हिस्सेदारी बैकलॉग से पूरी की जाए। जिले में फिलहाल 104 राशन डिपो बंद थे। अब इन सभी डिपो को महिलाओं को दिया जाएगा, ताकि महिलाओं का राशन डिपो में 33 प्रतिशत कोटा पूरा किया जा सके। हालांकि जिले में फिलहाल 542 राशन डिपो हैं। इनमें से महिलाएं 32 राशन डिपो चला रही हैं, जबकि पुरुष 510 डिपो संचालित कर रहे हैं। जिले में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बैकलॉग के माध्यम से पूरी करने के लिए 178 राशन डिपो इनके हिस्से में आते हैं। ऐसे में विभाग ने फैसला लिया है कि अब भविष्य में जिस भी डिपो पर अनियमितता मिलने के कारण बंद करना पड़ेगा। उन राशन डिपो को विभाग महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए आवंटन करेगा। फिलहाल विभाग ने आवेदन करने व अन्य शर्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके लिए इसी सप्ताह में पोर्टल को चलाकर उस पर सभी जानकारी अपलोड की जाएगी, ताकि महिलाएं राशन डिपो के लिए आवेदन कर सकें। संवाद
विज्ञापन


बाक्स

महिलाओं को उपलब्ध होगा रोजगार

महिलाओं को जिले के राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने पर 104 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया था। इसको उन्होंने पूरा कर महिलाओं के उत्थान के लिए यह काम किया है। अब जिले में भविष्य में 74 राशन डिपो और महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके बाद महिलाओं की राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले में राशन के 104 डिपो किन्हीं कारणों से बंद थे। इन डिपो को अब महिलाओं से चलवाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत राशन डिपो में हिस्सेदारी देने की घोषणा की थी। इसके लिए उनको मुख्यालय से भी निर्देश मिले हैं। इसके तहत अब जिले में बंद पड़े इन 104 डिपो को महिलाओं के नाम आवंटित किया जाएगा। -निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed