फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10.27 lakh voters will become the fate of 72 candidates today

Jind News: 10.27 लाख मतदाता आज बनेंगे 72 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता

Sat, 05 Oct 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
10.27 lakh voters will become the fate of 72 candidates today
04जेएनडी05-अर्जुन स्टेडियम में चुनाव सामग्री एकत्रित करते कर्मचारी। संवाद
जींद। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के 72 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता 5 अक्तूबर को 10 लाख 27 हजार 123 मतदाता बनेंगे। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट के अलावा अन्य सामान लेकर अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

अर्जुन स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल से जींद विधानसभा, अर्जुन स्टेडियम के रेसलिंग हॉल से जुलाना विधानसभा, अर्जुन स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल से सफीदों विधानसभा क्षेत्र, हिंदू कन्या महाविद्यालय के हॉल से नरवाना विधानसभा और प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय जींद के हॉल से उचाना विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को ईवीएम आदि सामान देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वह पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी ड्यूटी करें। मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दें। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर पहुंचते ही वहां पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर लें। यदि कहीं पर कोई कमी है तो उसके बारे में रिटर्निंग अधिकारी को बताएं। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ख्याल रखें, ताकि उनको मतदान करने में किसी तरह की दिक्कत न महसूस हो। शांतिपूर्वक मतदान व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बनाए 1036 बूथ

मतदान करवाने के लिए जिले में 1036 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 200, सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 196, जींद में 192, उचाना कलां में 223 और नरवाना में 225 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिले में 4 लाख 79 हजार 123 महिला मतदाता हैं। जुलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 84 हजार 935 मतदाता, जिसमें पुरुष 99852, महिला 85081 और ट्रांसजेंडर 2 मतदाता हैं। इसी प्रकार सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 95 हजार 528 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1 लाख 4 हजार 603, महिला 90924 व ट्रांसजेंडर 1 मतदाता है। जींद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 3 हजार 721 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1 लाख 6 हजार 903, महिला 96815 व ट्रांसजेंडर 3 हैं। उचाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 लाख 18 हजार 507 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1 लाख 17 हजार 88 व महिला 1 लाख 1 हजार 419 हैं। इसी प्रकार नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार 432 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1 लाख 18 हजार 943 व महिला 1 लाख 5 हजार 488 तथा ट्रांसजेंडर 1 है।
मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले मॉक पोल होगा। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। इनमें 4 लाख 79 हजार 727 महिला मतदाता भी शामिल हैं। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 11 हजार 103 तथा 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले 5 हजार 437 मतदाता हैं।

22 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा

जिले में कुल 1036 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न करवाएंगी। इनके अलावा 22 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा हुआ है। इनमें विधानसभा क्षेत्र अनुसार बात करें तो जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 400 पोलिंग अधिकारी हैं। इनमें 200 पीओ और 200 एपीओ हैं। इसी प्रकार सफीदों विधानसभा में 392 पोलिंग अधिकारी हैं। इनमें 196 पीओ और 196 एपीओ हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में 384 पोलिंग अधिकारी हैं। इनमें 192 पीओ और 192 एपीओ हैं। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में 446 पोलिंग अधिकारी हैं। इनमें 223 पीओ और 223 एपीओ हैं। नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 450 पोलिंग अधिकारी हैं । इनमें 225 पीओ और 225 एपीओ हैं। जिले में विधानसभा अनुसार सखी बूथ बनाए हैं, जिन पर महिला कर्मी ड्यूटी देंगी। इसी प्रकार आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर पीने का स्वच्छ पानी, साफ-सुधरा शौचालय, व्हीलचेयर, रंगोली, फूलों की सजावट जैसी सुंदरता देखने के लिए मिली। दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मी तथा युवा बूथों पर युवा कर्मी तैनात रहेंगे।

180 माइक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे नजर

चुनाव को निर्बाध रूप से संपन्न करवाने के लिए जिले में 180 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान प्रक्रिया में मॉक पोल से लेकर मतदान संपन्न होने तक हर पल की निगरानी करेंगे। किसी प्रकार की बाधा होने पर तुरंत प्रभाव से सामान्य ऑब्जर्वर को सूचना देंगे। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 51, सफीदों में 43, जींद में 11, उचाना में 48, नरवाना में 27 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 4324 अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो अलग-अलग बूथों पर ड्यूटी देंगे। विधानसभा क्षेत्र जुलाना में 851, सफीदों में 827, जींद में 779, उचाना में 940 ओर नरवाना में 927 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए हैं, जो मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। जिले में शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। -मोहम्मद इमरान रजा, जिला निर्वाचन अधिकारी, जींद।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed