{"_id":"5b71cc7842c79221fe4043ad","slug":"101534184568-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का सबसे पुराना क्षेत्र भी मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त : सहवाग।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का सबसे पुराना क्षेत्र भी मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त : सहवाग।
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के लोग नप में कर रहे भ्रष्टाचार : सहवाग
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद हलके के पिछड़ेपन के जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रमोद सहवाग की अगुवाई में कांग्रेस घर-घर अभियान सोमवार को शहर के पुराने रिहायशी क्षेत्र डेडराज मोहल्ला, तोपखाना मोहल्ला, रबारी मोहल्ला और हनुमान गली पहुंचा। सहवाग ने डेडराज मोहल्ला में लोगों से रूबरू होते कहा कि कांग्रेस घर घर अभियान के दौरान लोगों की परेशानियों को देखकर पीड़ा होती है। भाजपा सरकार लोगों को पानी व दवाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पा रही है। दुकानदार परेशान हैं, मजदूर वर्ग की दयनीय दशा भाजपा सरकार ने कर दी है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
सहवाग ने कहा कि कमजोर विधायक और भ्रष्ट भाजपाइयों ने शहर के पुराने एरिया की हालात दयनीय बना दी है। पेयजल की आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सड़कों और गलियों का बुरा हाल है। नप में हाउस टैक्स भरने के लिए लोगों का दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर परिषद में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म कर रहा हूं पर हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने भाजपा के नेताओं को चुनौती दी कि जींद की नगर परिषद का भ्रष्टाचार दूर करके दिखा दें, क्योंकि भाजपा के लोग ही नप में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सहवाग ने कहा कि कांग्रेस का शासन आते ही आमजन की परेशानियों को दूर करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मनजीत सैनी, धर्मपाल प्रधान, अमित गर्ग, सौरभ भटनागर, रविंद्र ठेकेदार, कल्याण जैन, शिवकुमार गोयल, दर्शन कोचर, मयंक गर्ग, सुदर्शन जैन, अजीत जैन, जितेंद्र जैन, अनिल मंगला, आशुतोष शर्मा, शशि चौधरी, बाला शर्मा, सुशीला ठाकुर मौजूद रहे।