{"_id":"5a26ea404f1c1b4e718b7706","slug":"101512499776-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत
नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हथो और ढाकल गांव के बीच देर सायं दो कारों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सामान्य अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हथो और ढाकल गांव के बीच दो कार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दहमन गांव निवासी राजवीर की मौत हो गई, जबकि बीरभान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बीरभान को सामान्य अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी हरिओम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू कर दी।
05जेएनडी 11 : सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।