फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   100-day campaign for a child marriage-free India begins

Jind News: बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत

Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
100-day campaign for a child marriage-free India begins
28जेएनडी22 : बाल विवाह मुक्त अ​​भियान के तहत कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण - फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
जींद। गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले ही दिन जिलेभर में एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें महिलाओं, छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और धर्मगुरुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन

कैंडल मार्च, जागरूकता बैठकों और शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्प्रभावों और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत नगर और कई गांवों में व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की गईं। धार्मिक स्थलों पर पहुंचे धर्मगुरुओं को भी बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मैरिज पैलेस संचालकों के साथ आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने की जिसमें बाल विवाह अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में अभिभावकों व स्टाफ के साथ जागरूकता बैठक महिला थाना प्रभारी मोनिका की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक शपथ दिलवाई गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं आंगनवाड़ी वर्कर और सुपरवाइजर को बाल विवाह मुक्ति के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। उचाना नागरिक अस्पताल में स्टाफ और मरीजों के साथ आए लोगों को भी बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

हैबतपुर गांव में सरपंच ऋषिपाल सिहाग के नेतृत्व में शपथ ग्रहण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं लुदाना, मोरखी और हाट गांवों के स्कूलों में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए एवं सिवाना माल, हाडवा और रोजला गांवों में कैंडल मार्च निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed