फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 years sentence for abducting a teenager and raping her

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को दस साल की सजा

Mon, 09 Dec 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
10 years sentence for abducting a teenager and raping her
पिल्लूखेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने दस साल की सजा और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दस माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार नौ अक्तूबर 2017 में किशोरी ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव का ही युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। इसके बारे में जब परिवार के लोगों को बताया तो घरवालों ने उसके परिजनों से शिकायत की। इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आठ अक्टूबर 2017 की रात को उसके पिता खेतों में पानी देने के लिए चले गए। घर पर उसकी बीमार मां व छोटा भाई था। देर रात को किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो वह खोलने चली गई। दरवाजा खोला तो देखा कि वही युवक खड़ा था। साथ में दो अन्य युवक बाइक लेकर खड़े थे। युवक ने उसके मुंह को बंद करके बाइक पर बैठकर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसको घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। सोमवार को अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed