फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 streets are being constructed in Uchana by spending Rs 50 lakh.

Jind News: 50 लाख रुपये खर्च कर उचाना में 10 गलियों का हो रहा निर्माण

Mon, 08 Jul 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
10 streets are being constructed in Uchana by spending Rs 50 lakh.
उचाना। विकास का इंतजार कर रहे शहर के लोगों का इंतजार खत्म हो रहा है। शहर में निरंतर विकास के कार्य रफ्तार पकड़ रहे हैं। नपा ने गलियों के निर्माण कार्य तेजी से करवाए जा रहे है। विभिन्न वार्डों में 50 लाख रुपये के आसपास की राशि खर्च करके 10 गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। निरंतर कामों की जांच एमई, जेई कर रहे हैं। वार्डों के लोगों ने काफी लंबे समय से गलियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। कई वार्डों में तो गली निर्माण हुए 10 से 15 साल तक हो गए थे। अब उनका निर्माण शुरू होने से लोगों की मांग भी पूरी हुई है।
विज्ञापन

पार्षद पंकज करसिंधु, कपिल जोगी ने कहा कि वार्डों में गलियों का निर्माण हो रहा है। गलियों के निर्माण को लेकर नपा में आयोजित पार्षदों की मीटिंग में प्रस्ताव पास करने के बाद टेंडर लगाए गए। अब काम शुरू हो रहा है। वार्ड के लोगों ने गलियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। गलियों का निर्माण होने से लोगों की मांग पूरी हुई है। गलियों में गड्ढे होने, उबड़-खाबड़ गली होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न वार्डों में 10 गलियों में काम चल रहा है। लगभग 50 लाख से इनका निर्माण होगा। निरंतर जहां काम चलता है वहां जांच की जाती है। आस-पास के लोगों से भी काम के बारे में जानकारी ली जाती है। -सत्यवान, जेई, नपा, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed