{"_id":"6a360c19fef957e8af015b71","slug":"youth-fired-upon-outside-his-house-in-a-village-in-the-bahadurgarh-area-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में गोली लगने से घायल
Sat, 20 Jun 2026 09:12 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा में शुक्रवार रात एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव आसंडा निवासी एवं हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दयानंद राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 33 वर्षीय पुत्र मंजेश खेती-बाड़ी का कार्य करता है। 19 जून की रात करीब 9:15 बजे मंजेश अपनी इंडेवर गाड़ी से घर पहुंचा था। इसी दौरान मैंने घर के बाहर अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने मंजेश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली मंजेश की दाई ओर कमर में लगी।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल मंजेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन