{"_id":"6105a5818ebc3eba0154dca2","slug":"youth-droened-while-taking-a-bath-in-ncr-minor-bahadurgarh-news-rtk6195885172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर माइनर में नहाने के दौरान दिल्ली का युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर माइनर में नहाने के दौरान दिल्ली का युवक डूबा
विज्ञापन
माइनर में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : Bahadurgarh
एनसीआर माइनर में दोस्तों के साथ दिल्ली से नहाने आया एक युवक डूब गया। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक को तलाशा नहीं जा सका। पुलिस और परिजन भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे।
नजफगढ़ के निकट दीनपुर का निवासी 16 वर्षीय निखिल शुक्रवार को दोस्तों के साथ एनसीआर माइनर में नहाने के लिए आया था। चोरों दोस्तों ने माइनर में छलांग लगा दी। इस दौरान निखिल का पांव गहरे पानी में फिसल गया। निखिल ने बचने के लिए शोर मचाना शुरू किया लेकिन गहरा पानी होने के चलते बचाया नहीं जा सका। निखिल को डूबता देख चारों दोस्तों ने आसपास के लोगों से मदद ली मगर उसे पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल की तलाश शुरू की। गोताखोरों का सहयोग भी लिया गया। कुछ अन्य युवाओं ने भी माइनर में उतरकर निखिल की तलाश शुरू की है। शनिवार को भी निखिल की तलाश जारी रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
राहगीरों के अनुसार पुलिस के आने पर माइनर पर मौजूद उसके दोस्तों ने पुलिस को निखिल के डूबने की जानकारी दी। पुलिस ने निखिल के परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया। परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि परिजनों ने कपड़ों से निखिल की पहचान की। दोस्तों ने भी निखिल के पानी में डूबने की जानकारी दी। फिलहाल परिजन निखिल की तलाश होने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गोताखोर तलाश में लगे हैं।