{"_id":"5e3c6aa28ebc3ee5a36f1638","slug":"youth-dies-one-injured-in-vehicle-collision-on-gwilson-road-jhjhar-news-rtk5409883183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालीसन रोड पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालीसन रोड पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
ग्वालीसन रोड पर बुधवार देर रात रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। वीरवार की सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के भट्ठी गेट निवासी अरुण पुत्र होशियार सिंह ने ग्वालीसन रोड पर वेस्ट प्लास्टिक का गोदाम बना रखा था। जहां से वह हर रोज शाम को अपने घर लौटता था। बुधवार को देर रात वह अपने दोस्त हरिओम पुत्र विष्णु के साथ घर जाने के लिए गोदाम से बाहर आया तो अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से अरुण की मौके पर ही मौत हो गई तथा हरिओम को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हरिओम को चोट की वजह से रक्त स्त्राव अंदर हुआ है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इकलौता बेटा था अरुण
हादसे में अकाल मौत का ग्रास बना अरुण खन्ना अपने पिता होशियार सिंह का इकलौता बेटा था। जो कि पिछले दो साल से ग्वालीसन रोड पर गोदाम चला रहा था। परिजनों के अनुसार गोदाम से काम निपटाकर देर रात घर पहुंचना उसका रूटीन था लेकिन रात को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
संदीप कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना झज्जर।