फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies due to electrocution

Jhajjar-Bahadurgarh News: करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 25 Sep 2023 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव ईस्सरहेड़ी में एक कार्यक्रम में टेंट संचालक के साथ काम पर गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने टेंट संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नजफगढ़ की कृष्णा कॉलोनी की निवासी महिला ज्योति ने बताया कि उसका छोटा भाई राहुल (18) व उसका दोस्त मयंक मनीष टेंट हाउस के संचालक मनीष के साथ 23 सितंबर को गांव ईस्सरहेड़ी में एक जन्मदिवस कार्यक्रम में काम पर गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम में राहुल व उसके दोस्त मयंक को टेंट संचालक मनीष ने कहा, तुम दोनों टेंट में बिजली के पंखें का काम संभाल लो। मैं कुछ देर में पहुंचता हूं। ज्योति ने बताया कि मेरा भाई राहुल, मनीष के चले जाने के बाद टेंट राहुल टेंट में पंखें का तार जोड़ने लगा तो उसे अचानक जोरदार करंट का झटका लगा। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना राहुल के दोस्त मयंक ने टेंट मालिक को दी। मनीष उसी दौरान मौके पर पहुंचा और उसे राव तुलाराम अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योति ने कहा, यह हादसा राहुल के साथ टेंट संचालक मनीष की लापरवाही से हुआ है। मनीष ने बिना किसी सुरक्षा उपकरणों का इंतजाम किए बिजली का काम करवाया। दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed