{"_id":"6056598d8ebc3ec89761f22a","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-from-9th-floor-bahadurgarh-news-rtk600879278","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम : पत्नी की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पति, नौवीं मंजिल से कूदकर खत्म की जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम : पत्नी की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पति, नौवीं मंजिल से कूदकर खत्म की जिंदगी
Sun, 21 Mar 2021 11:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
अपनी पत्नी अपर्णा के साथ मनीष शर्मा। (फाइल)
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमैक्स सिटी में एक युवक ने बीमार पत्नी की मौत और पिता की बीमारी से परेशान होकर शुक्रवार शाम को एक रिहायशी टावर की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मनीष शर्मा (42) अपने दो बेटों और पिता के साथ दिल्ली के पटेलनगर में रहता था। बहादुरगढ़ के ओमैक्स सिटी के 2-बीआर अरोड़ा टावर में भी उनका फ्लैट है। जुलाई 2020 में उनकी पत्नी अपर्णा की बीमारी से मौत हो गई थी। उधर, पिता बुधराम शर्मा कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
अपनी पत्नी की असमय मौत और पिता के बीमार रहने से मनीष बेहद परेशान रहता था। शुक्रवार को मनीष दोपहर बाद किसी काम के लिए दिल्ली से ओमैक्स सिटी आया था। यहां वह शुभांगन टावर में रह रहे अपने एक परिचित के घर गया। यहां कुछ देर उनके घर में बैठा। लेकिन शाम लगभग छह बजे परिचित के घर में अपना मोबाइल फोन छोड़ दिया और और लिफ्ट से शुभांगन टावर की टॉप फ्लोर (नौवीं मंजिल) पर जाकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने गिरे हुए व्यक्ति को देखा और संभालने लगे ही थे कि मौके पर ही मनीष की मौत हो गई। मनीष दो बेटों का पिता था। उनका बड़ा बेटा सिद्धार्थ 11वीं कक्षा में और छोटा बेटा अनंत सातवीं कक्षा में पढ़ता है।
सिद्धार्थ ने मनीष के परिचितों को बताया कि मम्मी की मौत व दादा की बीमारी से उनके पिता बेहद तनाव में रहते थे। वह दिनभर में दो-तीन ही रोटी भी रुक-रुककर खाते थे और बहुत कमजोर हो गए थे।
सेक्टर-छह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ व उनके बयान के आधार पर इत्तफाकिया घटना की सूचना दर्जकर ली गई है।