फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man strangled to death, dead body found in the field

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव

Sun, 18 Jun 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death, dead body found in the field
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव आसौदा निवासी 38 वर्षीय एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह कीर्तन मंडली में काम करता था। उसका शव आसौदा के पास बराही व जाखौदा गांव के बीच खेतों में मिला। उसके गले पर चोट व लाल रंग के निशान थे। बाई आंख सूजी हुई थी और कान से खून निकला हुआ था। वह अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में गवाह भी था। युवक की हत्या किसने और क्यों की,यह अभी स्पष्ट नही है। लाइनपार थाना पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरीश पुत्र रामदिया दो बच्चों का पिता था और कीर्तन-जागरण मंडली का सदस्य था। वह शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी रीतू को लेकर बाइक से बहादुरगढ़ आया था। यहां झज्जर मोड़ पर अपनी पत्नी को छोड़कर वह कहीं चला गया लेकिन लौटा नहीं। रात को करीब साढ़े 11 बजे गांव का ही रहने वाला हरीश का साथी सोमबीर उनके घर पहुंचा। सोमबीर ने हरीश के परिजनों को बताया कि शुक्रवार शाम को हरीश उसके पास बामड़ौली के पास नाहरा-नाहरी रोड पर खेतों में आया था। वहां पर उसने व हरीश के अलावा बहादुरगढ़ के नवीन, दिल्ली के कंझावला के सोनू, रोहतक के समचाना के आशीष, नीबू ने शराब पी थी। बाद में वे सभी अपने-अपने घर चले गए। हरीश भी अपनी बाइक को लेकर गांव की तरफ चला गया। सोमबीर ने बताया कि उसके पास दिल्ली के माजरा डबास की रहने वाली हरीश की एक महिला मित्र का फोन आया। उसने बताया कि वह बार-बार हरीश का फोन डायल कर रही है, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा। उसने सोमबीर को यह बात हरीश के घर पर बताने के लिए कही थी। यही जानकारी देने के लिए वह आया था। इसके बाद हरीश के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तलाश के बाद बराही से जाखौदा मार्ग पर उन्हें हरीश की बाइक सड़क पर खड़ी मिली। पास में ही खेतों के अंदर मेढ़ के साथ हरीश मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट व लाल रंग के निशान थे। बाईं आंख सूजी हुई थी और कान से खून निकला हुआ था। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हरीश की हत्या हुई है। इसमें कम से कम दो-तीन लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन





इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही पुलिस
हरीश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले हरीश की महिला मित्र, उसके पति व उनके घर वालों ने हरीश को धमकी दी थी। साथ ही दो साल पहले हरीश के चचेरे भाई दीपक की हत्या हुई थी। इस मामले में गांव का ही रहने वाला एक शख्स नामजद है। दीपक की हत्या में हरीश गवाह था। अभी उसकी गवाही नहीं हुई थी। हत्यारोपी भी जमानत पर आया हुआ है। ऐसे में स्वजनों ने पुलिस से इन दोनों पक्षों से गहन पूछताछ की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

घटना को लेकर जांच की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है। जिन लोगों पर हरीश के परिजनो की ओर से शक जताया गया है, उनसे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

-विजयपाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी, लाइनपार बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed