फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man sought extortion from shopkeeper for repaying loan

कर्जा चुकाने के लिए साथी संग युवक ने दुकानदार से मांगी रंगदारी

Fri, 07 Feb 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young man sought extortion from shopkeeper for repaying loan
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : Bahadurgarh
इंटरनेट कॉल कर दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को सिटी पुलिस ने सात घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इसी दुकान में दो साल पहले काम कर चुके एक युवक ने कर्जा उतारने के लिए अपने एक साथी के साथ मिलकर यह वारदात की। आरोपियों ने मंगलवार की रात को दुकान के शटर पर पेट्रोल भी डाला था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, भगत सिंह मार्केट में स्थित सुहाग कॉस्मेटिक के संचालक संदीप अरोड़ा से बुधवार की दोपहर इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। फोन पर कॉलर ने कहा था कि वह उसके परिवार को जानता है। पैसों का इंतजाम कर ले, नहीं तो दुकान में आग लगा दूंगा। दुकानदार की इस शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने सात घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी बैंक कॉलोनी और आकाश निवासी नई बस्ती के रूप में हुई है। वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इंडिकॉल और फ्री कॉल एप से दी धमकी
आरोपियों ने दुकानदार संदीप को सीधी या फिर व्हाट्सएप करने के बजाय इंटरनेट टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। दोनों ने इंडिकॉल और फ्री कॉल एप से कॉल की। आरोपी पेशेवर बदमाश नहीं हैं, न ही इनका कोई क्राइम रिकॉर्ड है। दोनों की उम्र भी करीब 20 वर्ष है। आईपी नंबर के जरिये पुलिस इन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी हैं दोस्त
दरअसल, सचिन और आकाश दोस्त हैं। एक दुकान पर एक साथ सेल्समैन का काम भी कर चुके हैं। सचिन ने सितंबर-2018 में सुहाग कॉस्मेटिक पर पांच दिन के लिए काम किया था। फिलहाल वह सुहाग कॉस्मेटिक के नजदीक स्थित एक दुकान पर काम कर रहा था। जबकि आकाश रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर काम करता था। धमकी देने से पहले मंगलवार की रात को इन्होंने संदीप की दुकान के शटर पर पेट्रोल भी डाला था।
नौ हजार रुपये की थी उधारी
पुलिस की मानें तो सचिन फिलहाल जिस दुकान पर काम कर रहा था, उसके मालिक से 9 हजार रुपये उधार लिए थे। अभी कुछ दिनों में उसे अपनी बहन का पीलिया भी देना है। उधारी चुकाने और सामान खरीदारी के लिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी।

शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। मामले में गंभीरता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
बिजेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed