{"_id":"65439c28e95e2ce3530e7cf5","slug":"young-man-shot-dead-after-kidnapping-in-jhajjar-body-burnt-in-fields-to-disintegrate-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, शव को खुर्दबर्द करने के लिए खेतों में जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, शव को खुर्दबर्द करने के लिए खेतों में जलाया
Thu, 02 Nov 2023 06:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:25 PM IST
सार
झज्जर के पाहसौर गांव की बणी में एक जलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को जलाया गया। शव को देखकर ही लग रहा था कि बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के बादली में तीन दिन पहले हुए अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक के शव को खुर्दबर्द करने के लिए लकड़ी लगाकर पाहसौर के पास खेतों में जला दिया। पुलिस ने मामले में युवक की पहचान कर बादली गांव के ही लोगों पर नामजद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस उपअधीक्ष धर्मबीर सिंह और पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद सहित नारकोटिक सैल के पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह पाहसौर गांव की बणी में एक जलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को जलाया गया। शव को देखकर ही लग रहा था कि बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच शुरू करवाई। युवक का शव शत प्रतिशत जला हुआ मिला है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से पहचान नहीं हो सकी। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि तीन दिन पहले बादली निवासी मुकेश का अपहरण किया गया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव बादली गांव के मुकेश का है। बदमाशों ने हत्या के बाद शव को जलाया है। मुकेश की पत्नी सपना ने मुकेश के अपहरण की शिकायत पुलिस में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। पूरे मामले का खुलासा करते हुए मुकेश के हत्यारों को पकड़ने के लिए गई जगह पर दबिश जा रही है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए है। पुलिस उप अधीक्षक धर्मबीर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद शवों को जलाने के मामले में रिंकू और केसी सहित लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मुकेश आपराधिक प्रवृति का था। आम्र्स एक्ट सहित कई मामलों में मुकेश जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर चल रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। मामले में पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
तीन पहले हुआ अपहरण
30 अक्तूबर की रात मुकेश का अपहरण घर से ही किया गया। मुकेश की पत्नी सपना ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रात के समय गांव के मनोज अपने साथियों के साथ घर से मुकेश को जबरदस्ती उठा ले गया। जिसके बाद मुकेश का मोबाईल फोन भी नहीं मिल रहा है। सपना की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को पकडऩे के लिए के लिए दबिश शुरू कर दी लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह जला हुआ शव मिलने से अब हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
चार दिन पहले चलाई छात्र पर फायर से जुड़ा मामला
बस स्टेंड के पास हुए झगड़े में बादली गांव के कुछ युवकों ने 12 कक्षा के छात्र वंश पर फायर किया था। गनीमत रही कि गोली छात्र को नहीं लगी और वह बाल बाल बच गया। बताया गया है कि वंश के पिता केसी मामले में मुकेश पर शक करता था। इसी को लेकर केसी ने मुकेश की हत्या करने की योजना बनाई। पुलिस ने अनुसार केसी को शक था कि मुकेश ने वंश पर फायर करने के लिए आरोपियों को हथियार मुहैया करवाया था और बाद में आरोपियों की मदद करता था। वंश की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही कर्ण, साहिल और सनी सहित एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।