{"_id":"66ea2cba8258bd5ef5007887","slug":"young-man-kidnapped-10-meters-away-from-police-post-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113843-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस चौकी से 10 मीटर दूरी पर युवक का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस चौकी से 10 मीटर दूरी पर युवक का किया अपहरण
Wed, 18 Sep 2024 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
17jjrp26- बेरी। अपहरण मामले में पूछताछ करती पुलिस। संवाद
बेरी। शहर पुलिस चौकी से महज 10 मीटर दूरी पर दिनदहाड़े स्कॉर्पियों में सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। युवक ने अपहरण के बाद शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार और सीआईए की दो टीमें मौके पर पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे काले रंग की एक स्कॉर्पियों गोशाला मार्ग की तरफ से आई और बीकानेर मिष्ठान भंडार के चौक के पास आकर रुकी और वाहन से 4 नकाबपोश बदमाश उतरे और एक युवक को गाड़ी का अंदर डाल दिया। युवक के गाड़ी के अंदर से शोर मचाया, लेकिन कोई नहीं आया। युवक का अपहरण करने के बाद वाहन सवार भागलपुरी चौक की तरफ से भाग गए।
घटनाक्रम में अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि अपहरण करने वाले कौन थे और किस युवक का अपहरण हुआ है। इस मामले में बेरी एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक के अपहरण की सूचना मिली थी, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि अपहरण किसका हुआ है और अपहरण करने वाले कौन हैं। घटना के आसपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। देर शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।