फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youman murder his wife in domestic violance

पत्नी की हत्या कर सात घंटे बैठा रहा शव के पास, सुबह बहन और ससुराल को दी सूचना

Fri, 27 Mar 2020 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Youman murder his wife in domestic violance
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
शहर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास मामूली सी कहासुनी के एक युवक ने अपनी पत्नी की चारपाई के पाए से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह करीब सात घंटे शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने अपनी बहन व ससुराल में फोन कर खुद घटना की सूचना दी। बहन ने उसके बड़े भाई को घटना की जानकारी दी तो उसने आस-पड़ोस के लोगों से मिलकर उन्हें वहां बुलाया। वारदात की सूचना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटना स्थल से काबू कर लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया और घटना स्थल से सबूत जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार झज्जर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास रहने वाला प्रदीप मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। वीरवार की रात को उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात के समय उसने अपनी पत्नी सुषमा की गर्दन पर चारपाई के पाए से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह सुबह करीब सात बजे तक वहीं शव के पास बैठा रहा। इसके बाद सुबह उसने मामले की जानकारी अपनी बहन व ससुराल में फोन करके दी। सूचना मिलने के बाद उसकी ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटना स्थल से काबू कर लिया। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तीन साल का बेटा था मां के पास
मृतका सुषमा के तीन बच्चे हैं। जिनमें से बड़ा लड़का मयंत वे बेटी चारू उसके मामा के घर गए हुए थे। उस समय सुषमा के पास तीन साल का बेटा डेनी था, जो सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रदीप अपने घर में ही मिट्टी के बर्तन तैयार कर उन्हें बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लोगों ने किया अंतिम संस्कार
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लेकिन पुलिस प्रशासन की हिदायतों के अनुसार करीब 15 लोगों ने ही महिला का अंतिम संस्कार किया है।

झज्जर शहर थाना प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed