फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yellow alert issued for 13 and 14, possibility of rain with thunderstorm

Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 और 14 का येलो अलर्ट जारी, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

Thu, 11 Apr 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert issued for 13 and 14, possibility of rain with thunderstorm
झज्जर। मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जिसकी वजह से इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 13 व 14 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने अधंड के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल महीने में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इलाके में इन पश्चिमी प्रणालियों द्वारा हवाओं की दिशा और गति में बदलाव से बार-बार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसके अलावा वर्तमान समय में अभी भी पूरे भारत में अल-नीनो की परिस्थितियां बनी हुई है। कल मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ इलाके से आगे निकल जाएगी। इस मौसम प्रणाली के पीछे-पीछे एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल रात्रि को सक्रिय होगा, जिससे एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान पर बनने की संभावना है। पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश तेज गति से हवाएं चलने से अंधड़ और सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना 13-15 अप्रैल के दौरान देखने को मिलेगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में वर्तमान समय में कृषि फसलें लावणी हेतु तैयार है। बार-बार मौसम में बदलाव और बादलवाही देखने से किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों को सलाह दी जाती है कि कृषि संबंधी कार्य मौसम को देखते हुए करें और कृषि फसलों से संबंधित उत्पादन को खेतों में और मंडी में तिरपाल से ढक कर रखें या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed