फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yellow alert for pollution and fog... cloudy conditions will prevail.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण और कोहरे का येलो अलर्ट...छाए रहेंगे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for pollution and fog... cloudy conditions will prevail.
फोटो 53 : टिकरी बॉर्डर पर उड़ती धूल और निकलते वाहन। संवाद
बहादुरगढ़। मौसम विभाग ने 21 और 22 दिसंबर को प्रदूषण और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कोहरा हल्का रहा और ठंडक बढ़ गई। सुबह से शाम तक बाजारों में अलाव जले नजर आए। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक्यूआई 340 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदूषण की हालत एक बार फिर गंभीर हो सकती है। हालांकि बीते दो दिनों से हवा जहरीली ही बनी हुई है। इस सीजन में घने कोहरे की शुरुआत 18 दिसंबर से हुई है। हवा में नमी का स्तर 63 से 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा 21 व 22 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रहेगा। वहीं 23 से 25 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकरी व झाड़ौदा बॉर्डर पर पानी का छिड़काव नहीं
शनिवार को कोहरा न होने के कारण ट्रेनें समय से कुल 10 से 15 मिनट की देरी से बहादुरगढ़ पहुंची। टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर तीन दिनों से लगातार बीएस-6 से नीचे वाहनों की एंट्री बैन है और पुलिसकर्मी लगातार ऐसे वाहनों पर नजर बनाए हुए है। प्रदूषण के बावजूद बॉर्डरों पर न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही सफाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article