फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yashpal won Jhajjar bar election

यशपाल को मिली बार की चौधर

Sat, 12 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 12 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Yashpal won Jhajjar bar election

बार एसोसिएशन झज्जर के शुक्रवार को हुए चुनाव में यशपाल सैनी को प्रधान चुना गया। उनको कुल 228 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे देवेंद्र कादियान को 164 वोट मिले।

विज्ञापन


सैनी को 64 वोटों से प्रधान चुना गया। बार चुनाव में विपिन धनखड़ को उप प्रधान और रविंद्र कौशिक को सचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों पर पहले ही सर्वसम्मति हो चुकी थी।
विज्ञापन


झज्जर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को बार रूम में शांतिपूर्ण तरीके से हुए। वकीलों में चुनाव को लेकर जोश था और वे सुबह ही वोट डालने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायं 4 बजे तक वोट पड़े। बार चुनाव में तीन पदों के लिए कुल 542 वोटों में से 497 वोट पड़े। मतदान खत्म होने के बाद इनकी गिनती का काम शुुरू हुआ। इसमें एक वोट को जहां रद किया गया, वहीं एक वोट गुम मिला। तीनों पदों के लिए 495 वोट निर्णायक रहे।

प्रधान के लिए चार में था मुकाबला
बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए मुकाबले में चार वकील थे। इनमें से अंत में मुकाबला यशपाल सैनी और देवेंद्र कादियान के बीच हुआ। दो अन्य पिछड़ गए।

चुनाव अधिकारी राजपाल सुहाग ने नतीजे घोषित करते हुए बताया कि यशपाल सैनी सर्वाधिक 228 वोट लेकर प्रधान चुने गए हैं। दूसरे नंबर पर रहे देवेंद्र कादियान को 164, तीसरे स्थान पर रहे रणधीर सिंह को 91 व चौथे प्रत्याशी सुरेश शर्मा को मात्र 12 वोट मिले। चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

विपिन उप प्रधान तो रविंद्र सचिव
बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान के अलावा उप प्रधान व सचिव के लिए भी वोट पड़े। उपप्रधान के लिए मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों में से विपिन धनखड़ को सबसे अधिक 322 वोट मिले।

दूसरे स्थान पर रहे राहुल सोनी को 99 ओर तीसरे प्रत्याशी बिजेंद्र सुहाग को 74 वोट मिले। सचिव के लिए तीन वकील मैदान में थे। इनमें बाजी रविंद्र कौशिक ने मारी। रविंद्र को 211 वोट मिले। उनके मुकाबले चुनाव मैदान में उतरे अजय यादव को 146 व बिजेंद्र चाहार को 140 वोट मिले।


इन पर हुई थी सर्वसम्मति
संयुक्त सचिव के लिए सुनील कुमार व संदीप कुमार ने नामांकन भरा था। इनमें से संदीप ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले ही केवल उम्मीदवार विक्रांत कुमार ही मैदान में थे।

चुनाव अधिकारी राजपाल सुहाग ने बताया कि पहले ही सुनील कुमार को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव और विक्रांत को कोषाध्यक्ष चुना जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed