फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yash Jamalpur secured first place in the 1600-meter race.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1600 मीटर दौड़ में यश जमालपुर रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Yash Jamalpur secured first place in the 1600-meter race.
10jjrp15- झामरी गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। शहीद मुकेश की 23वीं पुण्यतिथि पर झाड़ली में बुधवार को एथलेटिक प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर दौड़ में प्रथम आने वाले जोनी निवासी दुधवा को 2,100 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाले छोटू सुंदरेहटी को 1,100 रुपये की नकद इनामी राशि दी गई।
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी यश जमालपुर को 2,100 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी हितेष खानपुर कलां को 1,100 रुपये का इनाम दिया गया। इसी प्रकार से ऊंची कूद में प्रथम रहने वाले छोटू सुंदरेहटी को 2,100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले नमन सुंदरेहटी को 1,100 रुपये का नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

लंबी कूद में छोटू सुंदरेहटी प्रथम स्थान पर रहे जिन्हें 2,100 रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी पंकज कोहारड को 1,100 रुपये का इनाम दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें हरियाणवी देशभक्ति गीतों पर छात्राओं ने बेहतरीन नृत्य कर समां बांधा। शहीद मुकेश के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए परिजनों व गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed