फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestling medal winning wrestlers welcomed in Maddu Akhara

Jhajjar-Bahadurgarh News: मड्डु अखाड़ा में कुश्ती पदक विजेता पहलवानों का किया स्वागत

Sun, 24 Nov 2024 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Wrestling medal winning wrestlers welcomed in Maddu Akhara
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहू स्थित गुरु गोरखनाथ व्यायामशाला के पहलवान अमित, सुज्जे, राहुल, हर्ष के पदक जीतने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहलवानों को आशीर्वाद देने पहुंचे। पहलवानों को खुली जीप में बैठाकर लाया गया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े की धुन पर पहलवान थिरकते नजर आए। खानपुर निवासी अखाड़ा संचालक मड्डु पहलवान ने बताया कि चार पहलवानों को सीनियर नेशनल हरिद्वार ग्रेफलिंग चैंपियनशिप में मेडल मिले हैं, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। पहलवान अमित ने 92 किलोभार वर्ग में सीनियर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सुज्जे पहलवान ने 130 किलो भार वर्ग सीनियर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। राहुल पहलवान ने 86 किलोभार वर्ग में सीनियर कैडिट में सिल्वर व हर्ष पहलवान ने 92 किलोभार वर्ग मे सीनियर कैडिट में सिल्वर मेडल प्राप्त कर अखाड़े के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर गांव झांसवा के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान ने बताया कि मडडू पहलवान अखाड़े में पहलवानों को फ्री में प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही पहलवानों की डाइट का भी सारा खर्च अखाड़े की तरफ से किया जाता है। इस मौके पर कोच कालीदास, कोच विजय, मेनपाल उर्फ भोलु, रविन्द्र उर्फ भोलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed