फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wrestling championship, sumit dalal, participation

वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएगा सुमित दलाल

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
wrestling championship, sumit dalal, participation
बहादुरगढ़। मांडोठी गांव निवासी पहलवान सुमित दलाल का चयन वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े का उभरता हुआ पहलवान है। दिल्ली में हुई चयन प्रक्रिया में सुमित ने नेशनल सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता पहलवानों को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया। नेशनल सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित को कांस्य पदक हासिल हुआ था।
विज्ञापन

सब जूनियर प्रतियोगिता में जिस पहलवान ने सुमित को 6-0 के अंतर से हराया था उसी पहलवान को सुमित ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती के ट्रायल में 8-0 के अंतर से हराया है। सुमित का चयन ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा के 60 किलो भार वर्ग में हुआ है। वर्ल्ड कैडेट कुुश्ती प्रतियोगिता ओलंपिक के बाद हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित की जाएगी। चयन के बाद अखाड़े में पहुंचने पर पहलवान सुमित का अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेंद्र, हिंद केसरी सोनू पहलवान, कुश्ती कोच सुधीर, फिटनेस गुरु वीर डागर और साथी पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया। सुमित ने ग्रीको रोमन के दाव पेंच अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेंद्र से ही सीखे हैं। सुमित का कहना है कि वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगा। उसका सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करना है। अपने सपने को पूरा करने के लिए पहलवान सुमित सीढ़ी दर सीढ़ी सफलता तय करता जा रहा है।
विज्ञापन

कोच धर्मेंद्र ने बताया कि सुमित बेहद प्रतिभाशाली पहलवान है। सुमित ने अंडर 15 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी जीता था। अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भी सुमित ने पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। वर्ल्ड कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के बहालगढ़ केंद्र में चयनित पहलवानों का कैंप लगेगा जहां कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए मांडोठी का सुमित पहलवान प्रैक्टिस में जुट जाएगा। सुमित की उपलब्धि पर कोच सेठी पहलवान, अनुराग पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, रामकिशन पहलवान, जीता पहलवान व कृष्ण छारा ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed