{"_id":"665913d1a67b6847f200f0e6","slug":"works-worth-rs-51-crore-will-start-as-soon-as-the-code-of-conduct-is-lifted-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107648-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आचार संहिता हटते ही शुरू होंगे 51 करोड़ के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आचार संहिता हटते ही शुरू होंगे 51 करोड़ के काम
Fri, 31 May 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 31 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चुनाव आचार संहिता लगने पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराए जाने वाले करीब साढ़े 51 करोड़ के विकास कार्य रुक गए थे। कहीं सड़कें तो कहीं नालियां बननी थी। कई जगहों पर इंटरलॉकिलंग टाइल्स बिछाई जानी हैं। ये सब अधूरे पड़े काम अगले सप्ताह चुनाव आचार संहिता हटने के बाद जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
इस राशि से क्षेत्र की अनेक सड़कों का निर्माण होगा। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी आसानी होगी। पिछले काफी समय लोग बहादुरगढ़-छारा, बहादुरगढ़-बादली के अलावा अन्य कई टूटे मार्गों पर सफर करने को मजबूर हैं। अब जल्द ही इन सड़कों की हालत सुधरेगी और लोगों का सफर भी आसान होगा। मार्च के महीने में लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी। इस कारण विकास कार्यों पर विराम लग गया था। 4 जून को मतदान का परिणाम ओने पर आचार संहिता हट जाएगी। ऐसे में विकास कार्य गति पकड़ेंगे। बहादुरगढ़ से छारा गांव तक सड़क की हालत ऐसी है कि इस सड़क पर वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मांडोठी गांव में तो सड़क से वाहन निकालना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। यह पता नहीं चल पाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सड़क की यह हालत कोई एक-दो महीने से नहीं हुई। बल्कि कई महीनों से वाहन चालक इसका दंश झेल रहे हैं। अब आचार संहिता हटने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा तो लोगों को भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर दो महीने नया वाहन दौड़ाया जाए तोहालत ऐसी हो जाती है जैसे वह कई सालों पुराना हो।ा