{"_id":"668c8a11d2a265773003c7d4","slug":"working-for-13-years-salary-only-12-thousand-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111747-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 साल से नौकरी कर रहे, वेतन सिर्फ 12 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 साल से नौकरी कर रहे, वेतन सिर्फ 12 हजार
Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कंम्प्यूटर लैब सहायक वेलफेयर की राज्य स्तरीय आनलाइन बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 13 वर्षों से कार्य कर रहे कंप्यूटर लैब सहायकों को केवल 12 हजार रुपये महीना वेतन मिल रहा है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन चलाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कंम्प्यूटर लैब सहायक राज्य प्रधान करमजीत संधु ने की जबकि संचालन मनोज अग्रवाल ने किया।वक्ताओं ने कहा कि
हरियाणा सरकार कंप्यूटर लैब सहायकों की मांगे पूरी नहीं कर रही। इससे नाराज कंप्यूटर लैब सहायक 13 जुलाई को करनाल के कर्ण पार्क में इकट्ठे होंगे और मुख्यमंत्री निवास की तरफ कुच करेंगे। 2200 कंम्प्यूटर लैब सहायक करनाल की सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री हाउस का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मांगे पूरी ना होने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। महिला विंग स्टेट उपप्रधान सोगा पांचाल ने कहा कि प्रदेश भर के लगभग 2200 कंप्यूटर लैब सहायक इस समय निराश हैं,। झज्झर से कुलदीप गुरान ने कहा कि कंप्यूटर लैब सहायक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 13 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और इस समय कंम्प्यूटर लैब सहायकों का वेतन मात्र 12 हजार रुपये है। इतने कम वेतन में सरकार काम पूरा लेती है। शिक्षा विभाग द्वारा हर साल 15 दिन सर्दी की छुट्टियों का वेतन और 30 दिन गर्मी की छुट्टियों का वेतन शिक्षा विभाग द्वारा काट लिया जाता है। कंप्यूटर लैब सहायकों की मांग है कि गर्मी व सर्दी में होने वाली छुट्टियों का वेतन न काटा जाए, वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की जाए, सालाना इंक्रीमेंट दिया जाए, मेडिकल सुविधा दी जाए और 58 साल के लिए नौकरी सुरक्षित हो ताकि हम अपने परिवार का गुजारा चला सके। इस दौरान विलास धनखड़, सुषमा, बलजीत कटारिया उपस्थित रहे।