फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Workers protested with black flags and brooms

हड़ताली नगर परिषद सफाई कर्मियों ने काले झंडे और झाडू लेकर शहर में किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Workers protested with black flags and brooms
बहादुरगढ़। नगर परिषद के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे हड़ताली सफाई कर्मियों ने 11वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने हाथों में काले झंडे और झाडू लेकर शहर में प्रदर्शन किया और परिषद के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन दिल्ली-रोहतक रोड, लाल चौक व बस स्टैंड होते हुए वापस नगर परिषद के प्रवेश द्वार पर संपन्न हुआ। विरोध प्रदर्शन के समापन के बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेताया कि अभी भी अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे शुक्रवार को पुतला दहन करेंगे। कर्मचारी नेता राजपाल ने कहा कि 4 जुलाई को उन्होंने समान काम-समान वेतन का बकाया और आउटसोर्सिंग पर लगे 35 कर्मचारियों के 4 माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल करनी थी, लेकिन शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों, जिला नगर आयुक्त और एसडीएम के आश्वासन पर उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दी थी। मगर उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 11 जुलाई तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में अधिकारियों की ओर से उनकी मांग पूरी नहीं की गई और इसी वजह से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। राजपाल ने कहा कि कर्मचारियों को अभी तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। अगर अब भी सरकार की ओर से उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो यह आंदोलन ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed