फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Workers demonstrated by playing plates and spoons

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप कर्मियों ने थाली चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन

Fri, 19 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated by playing plates and spoons
बहादुरगढ़। सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शहर में थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार पूर्व में हुए समझौतों को लागू न करके वायदा खिलाफी कर रही है। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों का पूरा नहीं किया तो 30 व 31 मई को सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर समर्थन मांगेंगे और पर्चें बांटकर पोल खोलने का काम करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया। जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है। हरियाणा सरकार 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुए समझौते के पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की 28 मई को जींद में चेतावनी रैली करने जा रहा है। इस रैली में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। इकाई प्रधान राजपाल कहा कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 30 व 31 मई को सरकार केपर्चे बांटकर भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। ऐसे में सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान दें। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कर्मचारियों का मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से हुए समझौते को लागू करें। राजपाल ने कहा कि संघ 10 व 11 जून को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा। शिविर के मंच से ही आगामी आंदोलन की घोषणा करेगा। उन्होंने एक बार फिर अपनी मांगों को दोहराते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पक्का करने, कौशल रोजगार को भंग करने, ठेके पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन लागू करने, ठेके पर लगे कर्मचारियों का ईपीएफ उनके खाते में जमा करवाने, सभी कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाने की मांग की। इस प्रदर्शन में इकाई सचिव कुलदीप, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष संदीप, जिला ऑडिटर संदीप, उप-प्रधान सुनीता, उप-प्रधान सरोज, ऑडिटर राजेश, जिला सहसंयोजक बाला, सदस्य सपना, राखी, अनीता, ऊषा, मीना, अजय, राजेश, सोनू, जुमला, बिजेंद्र, कांता, मोनिका सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


विधायक कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
बहादुरगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा के सभी विधायकों को ज्ञापन पत्र सौंपा। कर्मचारी नेता वीरवार को कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने विधायक राजेंद्र जून के चंडीगढ़ में होने के कारण उनके सचिव सचिव सुरेंद्र छिल्लर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के उपरांत विधायक सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कर्मचारी नेताओं व कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधायक राजेंद्र जून आपके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाकर आपकी सभी मांगो को लागू करने की पुरजोर मांग करेंगे ।इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार बार-बार उनकी मांग मानने के बारे में तो कहती है मगर धरातल पर अभी इस दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है। सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड, संगठन कर्ता व इकाई प्रधान राजपाल, बिजेंद्र सैनी, इकाई सचिव कुलदीप, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष संदीप, जिला ऑडिटर संदीप, उप प्रधान सुनीता, उप प्रधान सरोज, ऑडिटर राजेश, जिला सहसंयोजक बाला, सदस्य सपना, राखी, अनीता, ऊषा, मीना, अजय, राजेश, सोनू, जुमला, बिजेंदर, कांता, मोनिका सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed