फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Worker dies due to electrocution, case filed against contractor

करंट लगने श्रमिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution, case filed against contractor
शव गृह के बाहर पीड़ित परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-15 में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपना चाहा, लेकिन गाड़ी का किराया न होने की वजह से पीड़ित परिवार शव नहीं ले पाया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। मगर परिजनों ने किराए का पैसा न होने की बात कहते हुए ठेकेदार से गाड़ी दिलवाने की मांग की, ताकि शव को अपने गांव ले जा सकें।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव परा निवासी भागीरथ दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह रोजगार के लिए अपने परिवार सहित सेक्टर-15 में आया था। बताया गया है कि रात को खाना खाने के बाद जब झुग्गी में लाइट की व्यवस्था कर रहा था तो उसी दौरान उसे करंट का झटका लगा। जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। उसे साथी श्रमिकों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच कर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भागीरथ चार बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी सोना के बयान पर ठेकेदार वीरेश के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मृतक की पत्नी सोना के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed