{"_id":"65da17cdb03c0e24f200ba67","slug":"work-on-brick-kilns-will-start-from-march-1-paving-work-continues-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-105737-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 1 मार्च से शुरू होगा ईंट-भट्ठों पर काम, पथाई का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 1 मार्च से शुरू होगा ईंट-भट्ठों पर काम, पथाई का काम जारी
Sat, 24 Feb 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
कच्ची ईंट पथाई में जुटे श्रमिक।
बादली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नियमों का पालन करने वाले सभी ईंट-भट्ठों का काम एक मार्च से शुरू हो जाएगा। काम शुरू करने के लिए संचालकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत इंधन और कच्ची ईंटों के साथ श्रमिकों का प्रबंध कर लिया गया है। ईंट की पथाई का काम शुरू हो गया है, क्योंकि पिछले आठ माह से ईंट-भट्ठों को बंद किया गया था।
एनजीटी की ओर से जारी आदेशों के तहत पहली मार्च से ईंट-भट्ठा शुरू करवाने के निर्देश जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही हर भट्ठे पर ईंटों की पथाई का कार्य जारी है। पहली मार्च को चिमनियों में ईंधन डालकर ईंटों की पकाई कार्य शुरू किया जा सकेगा। बादली क्षेत्र में करीब 250 ईंट-भट्ठे हैं। यहां चिमनियों में जिग जैग नियमों की पालना की जा रही है। भट्ठा संचालक विनोद बादली, मामन ठेकेदार और बबलू ने बताया कि एनजीटी के नियमों की पालना की जा रही है और भविष्य में नियमों के अनुसार ही ईंट-भट्ठे चलाए जाएंगे।