फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Won the Gold medal, In Singapur, Jitender, Kushti, Bahadurgarh

सिंगापुर में दिखा जितेंद्र का दम, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप कुश्ती में जीता गोल्ड

Mon, 07 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Won the Gold medal, In Singapur, Jitender, Kushti, Bahadurgarh
गाोल्‍उ मेडल जीता - फोटो : bureau

कुश्ती के क्षेत्र में धाक जमा रहे इलाके के पहलवान जितेंद्र ने विश्व स्तर पर एक और कामयाबी हासिल की है। जितेंद्र ने सिंगापुर में हुई कामॅनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उसकी सफलता पर कुश्ती प्रेमियों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


4 से 6 नवंबर को सिंगापुर में कामॅनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। विश्व भर के पहलवानों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। गांव बुपनियां स्थित जयवीर अखाड़े के पहलवान जितेंद्र ने भी दम दिखाया।
विज्ञापन


जितेंद्र ने 74 किलोग्राम भारवर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बेहतरीन दांव-पेच के बूते एक के बाद एक सभी प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को चित करके गोल्ड मेडल जीत लिया। जितेंद्र की जीत की सूचना पर कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच और साथी पहलवानों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी मनाई। कोच जयवीर ने बताया कि जितेंद्र बेहद शानदार पहलवान है। वर्ष-2007 से जितेंद्र उनसे प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन बार नेशनल चैंपियन रह चुके जितेंद्र ने 10 बार भारत कुमार का खिताब जीता है। आफताब ए हिंद खिताब भी जितेंद्र के नाम है। इसके  अलावा यह 23 वर्षीय पहलवान राजीव गांधी गोल्ड कप सहित दर्जन भर से अधिक छोटे-बड़े खिताब अपने नाम कर चुका है। जीते  प्रधान, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सत्ते, कोच नवीन, मन्नु, प्रकाश मांडोठी, राजपाल, सतेंद्र और विजय आदि ने भी जितेंद्र की जीत पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed