फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Won 14 gold, 3 silver and 8 bronze medals in All India Jump Rope Competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया जंप रोप प्रतियोगिता में जीते 14 गोल्ड, 3 सिल्वर व 8 ब्रॉन्ज मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Won 14 gold, 3 silver and 8 bronze medals in All India Jump Rope Competition
36-22वीं सीनियर नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप विजेता टीम अपने कोच के साथ। स्रोत: कोच
रोहतक। नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित 22वीं सीनियर नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप व छठी ऑल इंडिया जंप रोप प्रतियोगिता में हरियाणा जंप रोप संघ की टीम ने पूरे देश में तीसरा स्थान पाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर 14 गोल्ड, 3 सिल्वर व 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
विज्ञापन

हरियाणा जंप रोप संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर हरियाणा से 2 लड़के व 2 लड़कियों का चयन चीन में होने वाली एशियाई जंप रोप प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह स्पर्धा 27 से 29 मार्च तक आयोजित की गई। हरियाणा जंप रोप संघ के संस्थापक बीर सिंह आर्य ने बताया कि हरियाणा की ओर से 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से वापसी पर खिलाड़ियों का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता हिमांशु ग्रोवर, हरियाणा जंप रोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दीपक भारद्वाज (एडवोकेट) एवं रोहतक जंप रोप संघ के अध्यक्ष आजाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम के साथ गए राष्ट्रीय रेफरी साक्षी रोहिल्ला, टीम कोच हिमांशु व मैनेजर हेमंत उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिमांशु ग्रोवर, डॉ. दीपक भारद्वाज, आजाद बुधवार, प्रिंस, साहिल ढींगरा, कुसुम सैनी, हिमांशु, हेमंत, साक्षी रोहिल्ला व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed