फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   women talk gold and beg

महिला को बातों में उलझा सोने की बालियां और बैग ले उड़े शातिर

Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
women talk gold and beg
नागरिक अस्पताल के पास दो शातिर युवकों ने बातों में उलझाकर एक महिला के कानों की बालियां उतार ली और उसके बैग को मोबाइल फोन और नकदी समेत लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कानोन्दा की निवासी मनीषा अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के लिए घर से निकली थी। बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद वह बेटी को ले पैदल ही दिल्ली-रोहतक रोड पर अस्पताल के लिए चल पड़ी। कंधे पर उसका बैग था। इसमें मोबाइल फोन और कुछ नकदी थी। वह नेहरी पार्क स्थित एक होटल के पास पहुंची तो एक युवक उसके पास आया और चलते-चलते बात करने लगा। तभी दूसरा युवक भी वहां आया। दोनों ने उससे पूछा कि कहां जाओगी, बच्चे को क्या हो गया और क्या वे उसकी मदद कर सकते हैं। इस तरह चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा, न जाने किस तरीके से युवकों ने उसके कानों से सोने की बालियां निकाल लीं। महिला के अनुसार जब तक वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही उसका बैग भी गायब मिला। अचानक दोनों युवक वहां से गायब हो गए। बैग में 800 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। महिला ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed