फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women's participation important in a changing India: Om Prakash

बदलते भारत में महिलाओं की भागीदारी अहम : ओमप्रकाश

Sun, 18 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women's participation important in a changing India: Om Prakash
झज्जर। बदलते भारत में महिलाओं की भागीदारी अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ वर्षों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर साकार किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित ऋण चेक वितरण समारोह को संबोधित करते कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 72 लाख रुपये के ऋण के चेक धनखड़ द्वारा 33 संयुक्त देयता समूह की 153 महिलाओं को वितरित किए गए। धनखड़ ने कहा कि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। धनखड़ ने संवाद भवन के बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं को ब्रांड बनाएं। धनखड़ ने भी अपने घर के उपयोग के लिए स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित थैले व अन्य सामान खरीदे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक की चेयरपर्सन व जिला केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोसिएशन की प्रधान नीलम अहलावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने महिला शक्ति के बीच में पहुंचकर जो सम्मान बढ़ाया है और स्वरोजगार शुरू करने के लिए मार्गदर्शन दिया है उससे महिलाएं और उत्साह के साथ अपना कार्य कर सकेंगी। इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम विजय राणा, दी रोहतक केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन हरीश कौशिक, बैंक के महाप्रबंधक दीपक मोर, बैंक के वाइस चेयरमैन राजबीर देशवाल, अजीत सिंह, राजबीर सिंह, रणबीर दलाल, ओमप्रकाश, जोगेद्र अहलावत, श्रीनारायण कौशिक, मांगेराम, जगदीश कादयान, सुखबीर पुनिया, धनराज, रामकुमार कटारिया, सितार सिंह, नरेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed