{"_id":"57e966da4f1c1bf50a5751c5","slug":"women-died-suicide-dowry-case-lodged-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी का फंदा लगाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी का फंदा लगाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव सिद्दीपुर लोवा में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही पंखे से फंदा लगाने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पति सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गहन छानबीन शुरू कर दी। बेरी निवासी मंजू की शादी लगभग अढ़ाई साल पहले प्रवीण के साथ हुई थी। वह एक बच्चे की मां भी थी।
रविवार की रात को मंजू की ससुराल में ही फंदा लगाने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर ससुराल पक्ष की ओर से मायके पक्ष को दी गई तो वहां से काफी लोग सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। कई देर तक थाना सदर में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। मायके पक्ष के लोगों ने मंजू की मौत के पीछे ससुराल के लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
इस मामले में थाना सदर में तैनात एवं पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई करने के लिए अस्पताल में पहुंचे सहायक उप निरीक्षक जोगेंद्र व मुख्य सिपाही युद्धबीर ने बताया कि उसके पिता के ब्यान पर उसके पति, सास, ससुर, दो देवर व एक ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर बार-बार किसी न किसी बहाने से दहेज मांगने के आरोप लगाए गए हैं। मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या के आरोपों को गलत बताया।