{"_id":"623f72e30e983f5e2d72ecf6","slug":"woman-s-body-found-in-loharu-canal-and-man-s-body-in-bhadani-jhjhar-news-rtk642154898","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू कैनाल में महिला व भदानी में व्यक्ति का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू कैनाल में महिला व भदानी में व्यक्ति का मिला शव
विज्ञापन
बेरी/ झज्जर। जिले में दो स्थानों पर एक महिला व एक व्यक्ति के लावारिस शव मिले हैं। शनिवार देर शाम तक शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। शवों की पहचान पुलिस अन्य थानों से भी सहयोग मांगा है।
बेरी क्षेत्र के बाकरा-दुबलधन गांव से गुजर रही लोहारू कैनाल में एक गली-सड़ी अवस्था में एक महिला का शव मिला। इसकी सूचना सैर करने गए लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इस पर बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए झज्जर अस्पताल में शव को रखवा दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर भदानी गांव में भी शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी नाक से खून निकला हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। गांव के लोगों ने पुलिस का सूचना दी थी कि गांव में नाले के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के हाथ पर हरीओम गोदा हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।