फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman's body found buried in roadside, not identified

सड़क किनारे जमीन में दबा मिला युवती का शव, शनाख्त नहीं

Fri, 07 Feb 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found buried in roadside, not identified
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
गांव दुल्हेड़ा के पास सड़क किनारे युवती का शव जमीन में दबा हुआ मिला। शव का कुछ हिस्सा कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा है। शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम और शनाख्त के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहीं बादली थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव को देखा। शव का एक पैर जमीन से बाहर था और कुत्तों ने नोच रखा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बादली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंची तो शव का एक पैर जमीन से बाहर निकाल हुआ था और कुत्ते नोंच रहे थे। प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि कुत्तों द्वारा नोचने की वजह से जमीन में दबे शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था। उसके बाद पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाया। शव युवती का मिला, जिसकी शनाख्त नहीं हो पाई। युवती कौन है और मौत के पीछे कारण क्या रहे, पहचान नहीं होने के चलते खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन युवती की आयु 22 से 25 वर्ष आंकी गई है। हालांकि आसपास के लोगों से भी पहचान के प्रयास किए गए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जांच के लिए एफएसएल टीम की मदद भी ली गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुबूत जुटाने का प्रयास किया। मौके पर बादली से तहसीलदार श्रीनिवास भी पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

युवती का शव गांव दुल्हेड़ा की ड्रेन नंबर-8 के पास जगन्नाथ विश्वविद्यालय के पास ही जमीन में सड़क किनारे दबा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी उसके बाद पूरे मामले की स्थिति भी स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed