फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman referred to Rohtak from Civil Hospital without EMT staff

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल से बिना ईएमटी स्टाफ के महिला रोहतक रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Woman referred to Rohtak from Civil Hospital without EMT staff
28jjrp13- सिविल अस्पताल में एंबुलेंस में लेटी महिला। संवाद
झज्जर। सिविल अस्पताल से बिना ईएमटी स्टाफ के महिला को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया जबकि नियम है कि जब भी किसी घायल को रेफर किया जाता है तो उसके साथ एंबुलेंस में ईएमटी होना आवश्यकता होता है लेकिन यहां जान की परवाह किए बिना चालक के भरोसे महिला को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 35 वर्षीय बाबेपुर की रहने वाली महिला को पीएचसी तुंबाहेड़ी से सिविल अस्पताल पहुंची थीं। यहां पर आपातकालीन में महिला की जांच की गई और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला के साथ उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं था। चालक ने एंबुलेंस कक्ष में पहुंचकर ईएमटी देने की बात कही लेकिन उसे मना कर दिया गया।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि उसका ईएमटी छुट्टी पर है। जब उसने एंबुलेंस कक्ष में ईएमटी मांगा तो नहीं दिया गया। उसने फील्ड मैनेजर से भी बात की लेकिन उसे बिना ईएमटी के जाने के लिए कहा गया। उसके बाद वह बिना ईएमटी के ही महिला को रोहतक पीजीआई लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ईएमटी है। यदि किसी एंबुलेंस पर ईएमटी नहीं होता तो दूसरा भेजा जाता है।
अजीत सिंह, फील्ड मैनेजर, एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed