फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   woman hangs herself

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
woman hangs herself
बिठला गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के लीलोढ़ गांव निवासी 34 वर्षीय नीलम की शादी 14 वर्ष पहले बिठला गांव निवासी कर्मवीर के साथ हुई थी। उनका एक लड़का भी है। पुलिस के अनुसार नीलम ने सोमवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी रामकरण, डीएसपी नरेश कुमार, एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ सबूत जुटाए। थाना साल्हावास के जांच अधिकारी सुखपाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों के बयान पर सुबह आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed