फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies due to hanging in Balor

बालोर में फंदा लगाने से हुई महिला की मौत

Thu, 11 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to hanging in Balor
शहर से सटे गांव बालोर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से एक महिला की मौत हो गई। महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने की वजह मानसिक परेशानी बताई जा रही है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले को इत्तफाकिया घटना मानते हुए कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब 36 वर्षीय नीतू का शव बुधवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने देखा तो तुरंत संभाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना मिलने पर थाना सदर से जांच अधिकारी रणदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक जांच कर महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि नीतू मानसिक रूप से परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। वह दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed