फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies due to car collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 01 Jan 2023 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to car collision
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड क्रॉस करते वक्त कार की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायकर्ता दिलीप ने बताया कि वह पटेल नगर में किराये के मकान पर रहता है। 29 दिसंबर की शाम वह कंपनी के बाहर खड़ा हुआ था। उसकी चाची मीना गांव रोहद में रहती है और वह 44 फुटा रोड पर स्थित एक कंपनी में हेल्पर है। शाम को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर रोहद लौट रही थी। जब वह मेन रोहतक-दिल्ली रोड को क्रास कर रही थी तो रोहतक की तरफ से एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी चाची को सीधी टक्कर दे मारी। जिससे उसकी चाची मीना सड़क पर गिर गई और उसे काफी चोटे लगी। उसने भागकर अपनी चाची मीना कुमारी को संभाला। उसने एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी में अपनी चाची मीना को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। इसके बाद उसने अपने परिवार वालों को सूचित किया और वे सरकारी अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने उसकी चाची की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद वे पीजीआई रोहतक पहुंचे तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed