फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   woman deis due to labor pains

प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात बच्ची स्वस्थ

Thu, 13 Feb 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
woman deis due to labor pains
शहर के पटेल नगर में प्रसव के दौरान एक जच्चा की तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचते उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची स्वस्थ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। महिला की मौत के बाद एक नवजात बच्ची समेत तीन बालकों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

घटना सेक्टर छह थाने के अधीन आने वाले प्रेम नगर की है। दरअसल, मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी कोमल प्रसाद पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के प्रेम नगर में रह रहा है। उसकी पत्नी सुनीता गर्भ से थी। बुधवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई तो घर में ही डिलिवरी की प्रक्रिया शुरू की गई। सुनीता ने बच्ची को जन्म तो दे दिया लेकिन उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। आराम नहीं हुआ और वह अचेत हो गई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोपहर को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के पीछे इनफेक्शन एवं प्रसव पीड़ा सहन न करना बताई जा रही है। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। असल वजह क्या है, इसकी पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

तीन बच्चों से छीनी मां की ममता
कोमल प्रसाद का सुनीता से 2015 में विवाह हुआ था। इस डिलिवरी से पहले सुनीता एक लड़के और लड़की को जन्म दे चुकी है। उसकी मौत के बाद अब एक नवजात बच्ची और दो नन्हे बालकों से मां की ममता का साया छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed