{"_id":"664a7d9b5f1ae770150e0304","slug":"woman-commits-suicide-under-suspicious-circumstances-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110432-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या
Mon, 20 May 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 20 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। मातनहेल में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में पंखे से बंधे फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया और इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला की पहचान मातनहेल निवासी 43 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में हुई है। महिला की एक बेटी और एक बेटा है। महिला का पति मेहनत मजदूरी करता है। मातनहेल चौकी से आए जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मातनहेल में मुन्नी देवी नामक एक महिला ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने महिला मुन्नी देवी के पति जितेंद्र के बयान लेकर इत्फाकिया कार्रवाई की है।