फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Withdrawn 50 thousand rupees from the bag of a young man who came to get a pension for his mother

मां को पेंशन दिलाने आए युवक के बैग से निकाले 50 हजार रुपये

Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Withdrawn 50 thousand rupees from the bag of a young man who came to get a pension for his mother
बैंक में सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
मांझज्जर। शहर के एसबीआई बैंक में अपनी मां की पेंशन निकलवाने आए एक युवक के बैग से पचास हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। शहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला कर जांच शुरू कर दी है। बैग से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पलक झपकते ही पचास हजार रुपये गायब कर दिए। घटना उस दौरान घटित हुई जब पीड़ित संजय बैंक से अपनी मां की पेंशन निकलवाने के बाद पास बुक अपडेट करा रहा था।
विज्ञापन

यह रहा घटनाक्रम
जानकारी अनुसार झज्जर के गांव सुरहेती निवासी संजय पुत्र गोपीराम के पिता दिल्ली पुलिस में थे। उनकी मौत के बाद उसकी मां की पेंशन झज्जर के एसबीआई बैंक से मिलती है। शुक्रवार को संजय अपनी चंद्रों को साथ लेकर बैंक में पेंशन की राशि लेने के लिए आया हुआ था। बैंक से उसने अपनी मां के खाते से 60 हजार रुपये निकलवाए थे। इनमें एक गड्डी पचास हजार की और एक गड्डी दस हजार की थी। संजय के अनुसार बैंक से पैसे निकलवाने के बाद उसने यह रकम बैग में डाल ली और बैंक पास बुक को अपडेट कराने लगा। उसी समय मौके का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से पचास हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। बैग से रुपये चोरी होने का पता लगते ही संजय ने इस घटना की सूचना बैंक कर्मियों को देने के साथ-साथ शहर पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के साथ-साथ बैंक में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का पता लगाने की कोशिश में है।
विज्ञापन

पचास साल का आदमी दे रहा दिखाई
बैंक की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। इसमें एक करीब 50 साल का व्यक्ति राशि पर हाथ साफ करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं संजय की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से पैंशन लेने के लिए अपनी मां के साथ आए युवक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज के हिसाब से व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गौतम, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed