{"_id":"624df2ae4bd7eb2fe703ff2c","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-by-having-darshan-of-maa-bhimeshwari-jhjhar-news-rtk64318580","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भीमेश्वरी के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भीमेश्वरी के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन
झज्जर। बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले के पांचवें दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां से सुख समृद्धि की कामना की। प्रशासन की ओर से बाहर वाले मंदिर में श्रद्धालुओं को टोकन देने की व्यवस्था की गई है। दोपहर तक बाहर वाले मंदिर के लिए 20 हजार से अधिक टोकन जारी हो चुके थे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
मंदिर परिसर में सप्तमी व अष्टमी के दिन लगने वाले मुख्य मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रविंद्र कुमार, डीएसपी नरेश कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नरेंद्र सिंगरोहा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर साल नवरात्र पर मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता के अनुसार हजारों लोगों विभिन्न स्थानों से यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं। इस बार भी नवरात्र मेला गत 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है और दिन प्रतिदिन मेले में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दो वर्षों से कोरोना की महामारी के कारण नवरात्र मेला नहीं लग सकता था, जिसके चलते प्रशासन ने इस बार पहले से ही बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने का अनुमान लगा लिया था। अनुमान है कि लगभग दो लाख लोग इस बार मेले में पहुंच सकते हैं। मेले के पांचवें दिन बुधवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए बेरी पहुंचे। बुधवार को दोपहर तक 20 हजार से भी अधिक पूजा टोकन जारी किए जा चुके थे।
नवरात्र मेले में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने भंडारों में भी प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की हिदायत द ीहै। मेले में पेयजल और जन सुविधाओं की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध भी किया गया है। मंदिर परिसर की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिए मेला की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
सात से नौ अप्रैल तक लगेगा मुख्य मेला
एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मुख्य मेला कल 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक लगेगा। इन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक बढ़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने डीसी के निर्देशों पर अच्छी व्यवस्था की है। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए रेडक्रॉस के वालंटियर व्हील चेयर के माध्यम से माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करा रहे हैं।
मोबाइल डिस्पेंसरी की भी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंदिर परिसर में मोबाइल डिस्पेंसरी चलाई जा रही है। इसके जरिये लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गुमशुदा तलाश केंद्र का संचालन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभाग के कलाकार मेले में आने वाले लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी जागरूक कर रहे हैं।