{"_id":"60cbb0488ebc3e3231330e71","slug":"wine-distroyed-police-station-fire-in-vehicle-jhjhar-news-rtk613468952","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब को थाने में किया जा रहा था नष्ट, गैस बनने से धमाके के साथ पांच फुट उड़ा सीवर का ढक्कन, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब को थाने में किया जा रहा था नष्ट, गैस बनने से धमाके के साथ पांच फुट उड़ा सीवर का ढक्कन, लगी आग
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पुलिस थाने में वीरवार को एक सीवर के मैनहोल में नष्ट करने के लिए डाली जा रही शराब के कारण बनी गैस से मैनहोल का ढक्कन धमाके के साथ पांच फुट ऊपर उड़ गया और गैस में आग लग गई। पुलिस की तरफ से पकड़ी गई शराब कोर्ट के आदेश पर सीवर में डाली जा रही थी।
देखते ही देखते आग ने साथ खड़ी अन्य मुकदमों में बरामद की गईं गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। जिससे एक कार, एक ऑटो व एक बाइक जल गई। घटना की सूचना दमकल केंद्र को भी दी गई। दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिस समय पुलिस थाने में धमाके के साथ आग लगी तो पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और आग बेकाबू होती चली गई। इसके बाद दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस की तरफ से 21 मुकदमों में पकड़ी हुई करीब साढ़े चार हजार विभिन्न मार्का की शराब की पेटियां नष्ट की जा रही थीं। शराब नष्ट करने के लिए झज्जर के तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था। पुलिसकर्मी की तरफ से शराब की बोतलों को सीवर लाइन में खाली किया जा रहा था।
वर्जन
शराब के पेटियों को नष्ट करने के अदालत ने आदेश दिए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट किया जा रहा था। शराब की बोतलों को सीवर लाइन में खाली किया जा रहा था। जिससे गैस बनने की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन
- सतेंद्र, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।