{"_id":"64cff75f83421db47c0c6747","slug":"will-raise-the-issue-of-plight-of-the-area-in-the-legislative-assembly-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-2437-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विधान सभा में उठाऊंगी क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विधान सभा में उठाऊंगी क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा
Mon, 07 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नूंह हिंसा के बाद वहां पर सरकार की ओर से चलाई जा रही बुलडोजर की प्रक्रिया पर झज्जर की विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि इस प्रकार कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होनी चाहिए जो धर्म व जाति के नाम पर हिंसा कराते हैं। भाजपा की यह लोगोंं का मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है।
यह बात विधायक गीता भुक्कल ने शहर के पुराना बस स्टेंड में जलभराव का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। भुक्कल ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा का इस प्रकार का हथकंडा केवल और केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है। झज्जर में चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने विधायक ग्रांट के जो 25 करोड़ रुपये दे रखे हैं उससे यहां की सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने शहर के पुराने बस स्टैंड, रामलीला मैदान, शहर के पार्क व अन्य समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने एक पैच वर्क लगाने का काम भी स्वयं नहीं किया है।शहर की समस्याओं की गूंज मानसून सत्र में सुनाई देगी। शहर की समस्याओं को आने वाले विधानसभा सत्र में उठाएंगी। उनके साथ सुभाष गुज्जर, विरेंद्र दरोगा, बिजेंद्र सिंह, शिशुपाल आदि मौजूद थे।