फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will make voters aware through election quiz

Jhajjar-Bahadurgarh News: चुनावी प्रश्नोत्तरी से करेंगे मतदाताओं को जागरूक

Thu, 12 Sep 2024 03:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Will make voters aware through election quiz
झज्जर। मतदाता जागरूकता हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप अभियान को और अधिक व्यापक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अनोखी चुनावी प्रश्नोत्तरी शुरू की है। इसका मकसद चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में चुनाव से संबंधित कई रोचक प्रश्न शामिल किए गए हैं, जो न केवल लोगों की जानकारी बढ़ाने में सहायक होंगे बल्कि उन्हें मतदान के महत्व को समझने में भी मदद करेंगे। क्विज में भाग लेने के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फेसबुक और ट्विटर पेजों पर भी लिंक उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से जिले के शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे इस क्विज में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन का मानना है कि शिक्षण संस्थानों में युवा मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल करना, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन



क्विज प्रतिभागियों को जारी होगा प्रशस्ति पत्र

क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें मतदाता जागरूकता से जुड़े स्वीप अभियान में भाग लेने का प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके अलावा शत प्रतिशत भागीदारी करने वाले शिक्षण संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed